HomeNationalModi Cabinet Expansion 2021: मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में ये 43 नेता...

Modi Cabinet Expansion 2021: मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में ये 43 नेता लेंगे शपथ, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्रीय मंत्रिमंडल का आज शाम 6 बजे विस्तार होना है. पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल हो रहे 43 नेताओं की फाइनल लिस्ट (Final List) आ गई है.

इस लिस्ट में कई बड़े नामों को जगह दी गई है. मसलन, नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनेवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया,रामचंदर प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजु, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडविया,मनसुख मांडविया, समेत कई अन्य नेताओं  के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं.

इसके अलावा भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला लिया गया है.

आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं. नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं. अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे. इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी. 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं. आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा.

टीम मोदी के नए चेहरे

1. नारायण राणे 2. सर्बानंद सोनोवाल 3. वीरेंद्र कुमार 4. ज्योतिरादित्य सिंधिया 5. आरसीपी सिंह 6. अश्विनी वैष्णव 7. पशुपति कुमार पारस 8. किरण रिजिजू 9. राजकुमार सिंह 10. हरदीप सिंह पुरी 11. मनसुख मंडाविया 12. भूपेंद्र यादव 13. पुरुषोत्तम रूपाला 14. जी किशन रेड्डी 15. अनुराग ठाकुर 16. पंकज चौधरी 17. अनुप्रिया पटेल 18. सत्यपाल सिंह बघेल 19. राजीव चंद्रशेखर 20. शोभा करंदलाजे 21. भानुप्रताप सिंह वर्मा 22. दर्शना विक्रम जरदोश 23. मीनाक्षी लेखी 24. अन्नपूर्णा लेखी 25. ए नारायण स्वामी 26. कौशल किशोर 27. अजय भट्ट 28. बीएल वर्मा 29. अजय कुमार 30. देवसिंह चौहान 31. भगवंत खूबा 32. कपिल पाटिल 33. प्रतिमा भौमिक 34. सुभाष सरकार 35. भगवत कृष्ण राव कराड़ 36. राजकुमार रंजन सिंह 37. भारती प्रवीण पवार 38. विश्वेश्वर टुडू 39. शांतनु ठाकुर 40. महेंद्र भाई मुंजापारा 41. जॉन बारला 42. एल मुरुगन 43. नीतीश प्रामाणिक

इधर, विस्तार से पहले पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं उनके इस्तीफे की वजह बनीं. इधर, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था. उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. सभी को मिलाकर कुल 11 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है.

इन मंत्रियों से लिए गए इस्तीफे 
1. डॉक्टर हर्षवर्धन 
2. रमेश पोखरियाल निशंक
3. संतोष गंगवार
4. संजय धोत्रे
5. बाबुल सुप्रियो
6. राव साहेब दानवे पाटिल
7. सदानंद गौड़ा
8. रतन लाल कटारिया
9. प्रताप सारंगी
10. देबोश्री चौधरी
11 थावरचंद गहलोत

कई राज्यमंत्री प्रमोट होंगे
कैबिनेट रीशफल में कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट किया जा सकता है. इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला के नाम शामिल हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़