यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है जहां कॉलेज की एक लड़की ने एकतरफा प्यार में एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड चला दिया. बीच सड़क पर सरेआम हुए लड़की के हमले में लड़का लहूलुहान हो गया .
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रेम संबंध के चलते एक छात्रा ने अपने प्रेमी छात्र को ब्लेड से सरेआम सड़क पर लहूलुहान कर दिया. बताया जा रहा है कि छात्र-छात्रा एक ही इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते हैं. छात्रा एकतरफा प्यार करती है तो वहीं छात्र लड़की में और उसके प्यार कोई भी दिलचस्पी नहीं रखता है. लड़का पढ़ना चाहता है लड़की उस पर बार-बार शादी करने का दबाव बना रही है.
लड़के ने लड़की को पढ़ाई के चलते प्यार करने से मना कर किया जिसके चलते लड़की ने लड़के को सरेआम ब्लेड से चेहरे पर घाव बना दिए. हमले के बाद लड़का गंभीर रूप से जख्मी हो गया. लहूलुहान चेहरे से सड़क पर खून टपकने लगा. जिसे देखते ही लड़की भी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी .
लड़की के इस पागलपन करतूत को अब लड़के के परिजन भुगत रहे हैं. लड़के की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. लड़की का कहना अगर लड़का अपने आप को इतना स्मार्ट समझता है तो मैं इसको स्मार्ट रखूंगी ही नहीं. इस नीयत से लड़की ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड से घाव कर दिया. अब लड़का बोलने की हालत में नहीं है. लड़के को गहरे ब्लेड के निशान लगे हैं.