रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली रवाना होंगे. इससे पूर्व युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. हेमंत सोरेन बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के अलावा हेमंत 13 जनवरी को सोनिया गांधी द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हाेंगे.
आम लोगों के लिए खुला विवेकानंद प्रतिमा स्थल
इधर, स्वामी विवेकानंद सरोवर (बडा तालाब) में लगाई गई विवेकानंदजी की प्रतिमा उनकी जयंति के दिन आम लोगों के लिए खोल दिया गया. आज और कल सुबह 10 बजे से रात 8बजे तक आम लोग प्रतिमा स्थल तक घूम सकेंगे. इसके बाद रोज सुबह 10 बजे से शाम 5.50 बजे तक प्रतिमा स्थल खुला रहेगा. शाम ढलने के बाद यहां जाने की अनुमति नहीं होगी.