HomePoliticsझारखंड विधानसभा चुनावः लालू की पार्टी ने बनाई बढ़त, इन पांच सीटों...

झारखंड विधानसभा चुनावः लालू की पार्टी ने बनाई बढ़त, इन पांच सीटों पर राजद आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी आ रहे रुझानों में सत्ता गंवाती हुई नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है।

इस रुझान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। रुझान से यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल का बना महागठबंधन राज्य की सत्ता की तरफ बढ़ रही है।

  1. गोड्डा विधानसभा सीट पर भी राजद के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव भाजपा के अमित कुमार मंडल से आगे चल रहे हैं।
  2. चतरा विधानसभा सीट से राजद के सत्यानंद भोख्ता भाजपा के जनार्दन पासवान से आगे चल रहे हैं।
  3. डालटेनगंज विधानसभा सीट से आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दोनों पार्टियों के बीत समझौता नहीं हो पाया था, इस वजह से राजद और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार को इस सीट उतरा था।
  4. छत्तरपुर की सीट से राजद प्रत्याशी विजय कुमार भाजपा की उम्मीदवार पुष्पा देवी से आगे चल रहे हैं।
  5. देवघर की सीट से राजद के सुरेश पासवान भाजपा के नारायण दास से आगे चल रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़